देश में दिवाली पर किसानों को मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी कर सकती है। इसके लिए केंद्र सरकार ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। सरकार ने लाभार्थी किसानों से अपील की है की वह अपनी केवाईसी करवा ले ताकि उनके खाते में किसान सम्मान निधि की किश्त आसानी से पड़ सके। किसानों को जल्द यह किश्त जारी हो इसके लिए सरकार ने कृषि अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले की किस्त में देश के तकरीबन नौ करोड़ किसानों के खाते में सम्मान निधि पहुंची थी।
कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने इस संबंध में वीरवार को देश के सभी कृषि अधिकारियों को संबंधित विभाग के माध्यम से निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक अभी भी देश के बहुत से लाभार्थी किसानों ने अपनी केवाईसी नहीं कराई है। इसलिए केंद्र सरकार जल्द से जल्द सभी किसानों को इसका लाभ उठाने के लिए जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा है।
केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि के की 17 किस्तें अब तक जारी की हैं। इससे पहले 17 वीं किश्त में किसानों को 20 हजार करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई थी। बता दें की मोदी सरकार की इस योजना के तहत देशभर के किसानों को साल की तीन किश्तें जारी की जाती है , जिसमे उन्हें 2 हजार की राशि प्रदान की जाती है। भाजपा सरकार ने यह योजना 2019 में शुरू की थी
