लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती

लालकृष्ण आडवाणी की तबियत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है। 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में हैं। अस्पताल के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि आडवाणी को आज यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया।

जुलाई के पहले हफ्ते में भी, आडवाणी को इस अस्पताल में भर्ती किया गया था और दो दिन चिकित्सकीय देखरेख में रखने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। उन्हें न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में रखा गया था। इससे पहले, लालकृष्ण आडवाणी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया था और वहां रातभर रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *