सोलन के बजलोग में सड़क मरम्मत में पीडब्ल्यूडी की लापरवाही

सोलन के बजलोग

जिला मुख्यालय सोलन के साथ लगते अश्वनी खड्ड सोलन रोड पर बजलोग नामक स्थान पर बीते दिनों हुई बारिश के कारण सड़क किनारे डंगा ढह गया। जिसे दोबारा लगाया जा रहा है लेकिन यहां पर बड़ी लापरवाही पीडब्ल्यूडी विभाग सोलन द्वारा देखने को मिली है। दरअसल जो मेटीरियल यहां पर इस्तेमाल किया जा रहा है उसमें रेत और रोड़ी कम और मिट्टी का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है।

इसको लेकर बीडीसी सोलन ब्लॉक के उपाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर खुद एसडीओ से बात की है लेकिन कोई संतुष्ट जवाब उन्हें नहीं मिला है, लक्ष्मी ठाकुर ने कहा कि लोगों की शिकायत उन्हें मिली कि अश्वनी खड्ड सोलन रोड पर बजलोग के पास बीते दिनों सड़क किनारे लगा ढंगा ढह गया था जिसे अब दोबारा पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा लगाया जा रहा है। लेकिन यहां पर घटिया क्वालिटी का मेटीरियल इस्तेमाल किया जा रहा है।

ऐसे में यदि आगे और बारिश होती है तो नुकसान और भी बढ़ सकता है, क्योंकि सड़क के ऊपर भी घर है और सड़क के नीचे भी। ऐसे में उन्होंने खुद मौके का जायजा लिया मौके से उन्होंने खुद एसडीओ और एक्सईएन जे बात की लेकिन जवाब उन्हें सही नही मिल पा रहा है, उन्होंने बताया कि एसडीओ ने उन्हें यह जवाब दिया कि जो सामग्री यहां इस्तेमाल की जा रही है उसे विभाग द्वारा ही भेजा गया है।

लक्ष्मी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा से उभरने के लिए कार्य कर रही है और बजट का प्रावधान भी कर रही है लेकिन उन पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा हैं। चिंता का विषय यह है कि जब सरकार टेंडर का पूरा पैसा दे रही है तो बढ़िया क्वालिटी का मेटियरल यहां पर इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *