Yellow alert for rain in the state today, weather will be clear from tomorrow
हिमाचल में मौसम विभाग ने आज प्रदेशभर में येल्लो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 20 सितंबर से मौसम साफ रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है । बता दें की प्रदेश में बुधवार शाम तक 32 सड़कें और 26 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़े है। बुधवार को रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। वीरवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे व कुछ क्षेत्रों में बारिश का दौर भी जारी है।
किन्नौर के निगुलसरी में बाधित राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच करीब 24 घंटे बाद बहाल हुआ। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांसे ली है। बता दें की बरसात के मौसम में निगुलसरी में लगातार मलबा गिर रहा है। बुधवार को मार्ग बहाल होते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम साफ़ रहने वाला है।
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.4, धर्मशाला में 17.9, ऊना में 21.2, नाहन में 22.1, सोलन में 18.6, मनाली में 14.2, कांगड़ा में 19.6, मंडी में 19.1 और बिलासपुर-चंबा में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार रात को मंडी, जुब्बड़हट्टी, धर्मशाला, श्मिला, नाहन और मनाली में बादल बरसे।
