Now wireless radios explode in Lebanon, Israel on alert
लेबनान में कल हुए पेजर सीरियल ब्लास्ट के बाद आज वायरलेस कम्युनिकेशन डिवाइसेस में धमाके हुए है। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई , जबकि सैंकड़ों लोग घायल बताए जा रहे है। बता दें कि अब जिन कम्युनिकेशन डिवाइसेस में विस्फोट हुआ है, वे हाथ में पकड़े जाने वाले रेडियो हैं। बताया जा रहा है की हिज्बुल्लाह ने पेजर्स की तरह ही ये डिवाइस भी करीब पांच महीने पहले खरीदे थे। ये वायरलेस रेडियो सेट हिज्बुल्लाह के लड़ाकों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे थे।
बता दें कि मंगलवार को पेजर सीरियल ब्लास्ट में अब तक 10 हिज्बुल्लाह के लड़ाकों संग 12 लोगों की मौत हो चुकी है और चार हजार के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीँ हिज्बुल्लाह ने इजरायल को बदला लेने की धमकी भी दी है । इसके बाद अब इजरायल अलर्ट हो गया है।
इजरायल ने लेबनान से सटे बॉर्डर पर 20 हजार सैनिक तैनात कर अपनी चौकसी बढ़ा दी है । इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने बुधवार सुबह सुरक्षा ब्रीफिंग के लिए मुलाकात की। इसके अलावा इजरायली सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल हर्जी हलेवी ने भी वरिष्ठ सैन्य कमांडरों के साथ बैठक की।
