11 दिनों के अथक प्रयासों के बाद पौलेंड निवासी आंद्रे कुलाविक का मिला श*व

11 दिनों के अथक प्रयासों के बाद पौलेंड निवासी आंद्रे कुलाविक का मिला श*व

आख़िरखार 11 दिनों के अथक प्रयासों के बाद पौलेंड निवासी आंद्रे कुलाविक का श*व धर्मशाला लाने में कांगड़ा पुलिस को सफलता मिल ही गई है। दरअसल 23 अक्टूबर से बैजनाथ की बीड़ से सोलो फ्लाइंग करने वाले आंद्रे कुलाविक धर्मशाला के पास धौलाधार की पहाड़ियों में इस कदर खो गये कि उनके साथ फ्लाइंग करने वाले 3 अन्य साथियों को चौपर की मदद से रेस्क्यू कर लिया गया। मगर आंद्रे कुलाविक का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

उसके बाद उसकी बेटी द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये जब इस बात को उजागर किया, तो पुलिस ने सतर्कता बरतते हुये उसकी खोजबीन शुरू की। जब स्थानीय पुलिस को अपने स्तर पर और निजी हेलीकॉप्टर से लाभ नहीं मिला, तो वायुसेना और NDRF की मदद ली गई। जिसके बाद उन्हें आंद्रे का ग्लाइडर धौलाधार की तलहटी वाली पहाड़ियों में नज़र आया। जब वहां रेस्क्यू टीम के सदस्यों को उतारा गया, तो उन्हें वहां आंद्रे का श*व भी मिल गया।

टीमों को करनी पड़ी कड़ी मशक्क्त

क्योंकि ये इलाका समुद्रतल से 12 हज़ार फीट की ऊंचाई पर बहुत ही ठंडा और संकीर्ण था। ऐसे में रेस्क्यू टीम को वहां से श*व बाहर निकालने में मनाली माउंटेनीरिंग रेस्क्यू टीम, SDRF, NDRF और वायुसेना के साथ साथ, स्थानीय टीमों को कड़ी मशक्क्त का सामना करना पड़ा। फिर भी सफलता नहीं मिल पाई, तो ऐसे में भारतीय सेना की विशेष टुकड़ी की मदद ली गई। जिनका बेस कैंप खड़ौता में बनाया गया था। वहां से NDRF के 3 और आर्मी के 5 सदस्यों ने 4 किलोमीटर के करीब बेहद खतरनाक ट्रेक को पार कर श*व को एयरलिफ्ट किया है और अब इसे आर्मी छाबनी योल में रखवा दिया गया है।

SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि

अब इस बाबत एम्बेसी से सम्पर्क किया गया है साथ ही परिजनों को भी इतलाह कर दी गई है ताकि शव उनके सपुर्द कर दिया जाए और वो लोग मानवीय आधार पर अपने अंतिम संस्कार कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *