India and Bangladesh’s first test match today, this team won the toss
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज हो गया है । पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है । इस दौरान बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ख़ास बात यह है की 21 साल के बाद चेन्नई में ऐसा हुआ कि किसी टीम ने टेस्ट मैच में टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी चुनी हो। बता दें की बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था और अब टीम बांग्लादेश की टीम भारत को हारने के इरादे से मैदान पर उतरी है।
मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने भी प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव किया। उन्होंने बुमराह समेत आकाशदीप और मोहम्मद सिराज 3 पेसर्स को शामिल किया है , जबकि दो स्पिनर्स रवींद्र जडेजा और आर अश्विन को भी प्लेइंग-11 में मौका दिया है। वहीं, विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत की टीम में वापसी मिली है । ऐसे में इंग्लैंड सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले ध्रुव को टीम से बाहर बैठना पड़ा। केएल राहुल के आने से सरफराज को बेंच कर बैठना पड़ा। रोहित ने टॉस गंवाने के बाद कहा कि आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा को बतौर बॉलर प्लेइंग 11 में जगह मिली है।
