Now teenagers can create accounts on Instagram, read here
इंस्टाग्राम ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा बदलाव करने का एलान किया है। Instagram अब टीनएजर्स अकाउंट में बदलाव करने जा रहा है . बताया जा रहा है की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इसकी मदद से नाबालिग को ऑनलाइन दुनिया की वजह से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए प्रयास कर रहा है।
Instagram Teen Accounts में यूजर्स को Built in Protection की सुविधा मिलेगी. इससे यूजर्स का कॉन्टैक्ट लिमिटेड लोगों से होगा और उनकी प्रोफाइल भी सीमित लोगों को ही शो होगी . इसके साथ इस अकाउंट में स्लीप मोड भी यूजर्स को मिलेगा. इंस्टाग्राम ने कहा कि टीनएजर्स का अकाउंट खुद ही Teens Accounts में लेकर जाएगा. इसके अलावा 16 साल से कम उम्र के नाबालिगों को सेटिंग्स में बदलाव करने के लिए पेरेंट्स की परमिशन लेनी होगी. खास बात यह है की इससे पेरेंट्स को भी मॉनिटरिंग में भी आसानी होगी.
ऐसे में जो नए teenager इस plateform पर आएंगे वे automatic टीन्स अकाउंट का इस्तेमाल कर पाएंगे. जो टीनएजर्स पहले से instagram का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें अलर्ट भेजा जाएगा और बताया जाएगा कि उनका अकाउंट टीन्स अकाउंट में ट्रांसफर किया जा रहा है.
