सलमान खान के पिता सलीम खान को मिली धमकी

सलमान खान के पिता सलीम खान को मिली धमकी

Salman Khan’s father Salim Khan received threats

बॉलीवुड के खान और मशहूर अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी मिली है। बता दें की सुबह जब सलीम खान कार्टर मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर गए थे, इसी दौरान एक महिला बाइक पर एक शख्स के साथ आई और बोली- सही से रहो वरना लॉरेंस को बता दूं क्या? इसके बाद खान परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बांद्रा पुलिस स्टेशन ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है।

14 अप्रैल की सुबह फायरिंग

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग की घटना हुई थी । बता दें की फायरिंग करने वाले बाइक से आए थे। इस दौरान उन्होंने सलमान के घर के बाहर 5 राउंड फायरिंग किए और वहां से भाग गए । दो दिन बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक लॉरेंस समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने अब तक 6 की गिरफ्तारी कर ली है । 1 मई को 6 आरोपियों में से एक व्यक्ति ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। वहीं लॉरेंस पहले से ही अन्य मामलों में जेल में बंद है।

सलमान खान ने दिया था ब्यान

एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने फायरिंग मामले में सलमान खान से बातचीत की थी और उनका ब्यान भी रिकॉर्ड किया गया था। इस दौरान सलमान खान ने बताया था कि – ‘उस दिन मैं सो रहा था जब मैंने बाहर पटाखों की आवाज सुनी। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब 4 :55 कि है । पुलिस बॉडीगार्ड ने बताया कि बाइक पर आए दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की फर्स्ट फ्लोर की बालकनी पर फायरिंग की है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *