FIR against Union Minister Ravneet Singh Bittu, Bittu said he will not apologize
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा दिए गए ब्यान पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। बता दें कि राहुल गाँधी ने अमेरिका में सिक्खों को लेकर ब्यान दिया था , जिस पर मंत्री रवनीत बिट्टू ने उन्हें आतंकी बता दिया था। इस लेकर अब कांग्रेस बीजेपी में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस ने इस ब्यान पर आपत्ति जाहिर की है और रवनीत बिट्टू से माफ़ी मांगने की बात कर रही है, लेकिन इसी बीच रवनीत बिट्टू ने कहा कि वह किसी से भी कोई माफ़ी नहीं मांगेंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 , 192 , 196 के तहत बंगलूरू के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। जब पत्रकारों द्वारा पूछा गया कि क्या उन्हें राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए अपने बयान पर खेद है ? तो रवनीत बिट्टू ने कहा कि ‘मुझे खेद क्यों होगा? हमने पंजाब में पूरी एक पीढ़ी को खो दिया। गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया। मेरा दर्द बतौर एक सिख है। मैं मंत्री बाद में हूं , लेकिन एक सिख पहले हूं। अगर पन्नू राहुल गांधी के बयान का समर्थन करता है तो अब क्या कह सकते हैं?’ अब देखना यह होगा की अब आगे इस मामलें में क्या कार्रवाई होती है .
