जम्मू- कश्मीर के साथ लगते पठानकोट में अब आतंकी घुसपैठ की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के पठानकोट में 7 आतंकी नजर आए है। इसके बाद भारतीय सेना और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह घटना पठानकोट के फंगतोली गांव की बताई जा रही है। आतंकियों के नजर आने के बाद गांव में लोग काफी डरे हुए है । पूरे गांव को सेना और पुलिस ने घेर लिया है।
फागटोली गांव निवासी सीमा देवी ने बताया कि जंगल की ओर से कुछ लोग उसके घर में घुस आए और पानी मांगा और उस व्यक्ति ने महिला से पूछा कि क्या वह घर में अकेली रहती है। महिला ने उन्हें पानी दिया, जिसके बाद वे फिर से जंगल में प्रवेश कर गये। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी।
पंजाब के पठानकोट के फंगतोली गांव में मंगलवार देर रात 7 आतंकी देखे गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसियां बुधवार को भी आसपास के गांवों में तलाशी अभियान चला रही हैं। अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।
पूरे गांव को सेना और पुलिस ने घेर लिया है, जिससे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकियों के नजर आने के बाद गांव में डर और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग चिंतित और सतर्क हैं। सेना और पुलिस के जवान गांव में तैनात हैं और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार हैं। सुरक्षा बल आतंकियों को पकड़ने के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
