शिमला के खलिणी में मकान में लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

शिमला के खलिणी में मकान में लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

Fire broke out in a house in Shimla’s Khalini, causing loss of lakhs

शिमला के खलिणी के झंझिड़ी में बुधवार को एक मकान में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की देखते ही देखते मकान की एक मंजिल जलकर पूरी तरह से राख हो गई। गनीमत यह रही की इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ , लेकिन एक मंजिल में चार से ज्यादा कमरे पूरी तरह जल गए। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 8:30 बजे झंझिड़ी में बाबूराम के घर में अचानक आग लग गई। आग का पता जैसे ही स्थानीय लोगों को मिला तो वह आग बुझाने के लिए पहुंचे और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर स्थानीय लोगों ने काबू पाया तब तक ऊपर की एक मंजिल जलकर पूरी तरह से राख हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार घर में पूजा के मंदिर से आग भड़की है। धूप व जोत की वजह से आग भड़की हो। मगर अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। पुलिस जांच में ही आग के कारणों की सही जानकारी पता चल पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *