इंदिरा गांधी ने खत्‍म करवाई थी ‘एक देश, एक चुनाव’ की व्‍यवस्‍था !

इंदिरा गांधी ने खत्‍म करवाई थी 'एक देश, एक चुनाव' की व्‍यवस्‍था !

Indira Gandhi had ended the system of ‘one country, one election’!

वन नेशन वन इलेक्शन कि वकालत मोदी सरकार अब कर रही है आज से करीब 60 साल पहले भी भारत में इसी व्यवस्था के तहत चुनाव आयोजित किये जा चुके है। देश में एक या दो बार नहीं, बल्कि चार बार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एकसाथ हो चुके हैं। वन नेशन वन इलेक्शन का भारत के चुनावी इतिहास से क्या कनेक्शन है।

इस बारे में आपको बताते है। करीब 60 साल पहले तक देश में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होते थे। आजादी के बाद 1951 से 1967 तक देश में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव साथ हुए थे. देश में पहला आम चुनाव 1951-52 में हुआ था. इस दौरान राज्यों में विधानसभा चुनाव भी कराए गए थे.

इसके बाद 1957, 1962 और 1967 में भी लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे।1967 के बाद नियामों के मुताबिक, अगले आम चुनाव 1972 में होने थे. तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया. पाकिस्तान से बांग्लादेश को अलग करने में अहम भूमिका निभाई और इससे देश में उनकी लोकप्रियता बहुत ज्‍यादा बढ़ गई थी. इंदिरा गांधी ने समय से पहले 1971 में ही आम चुनाव करवा दिए. इस तरह से एक देश एक चुनाव की चली आ रही व्यवस्था का क्रम टूट गया और फिर कई राज्यों में भी सरकारें गिरने के कारण विधानसभा के चुनाव होते रहे और व्‍यवस्‍था का क्रम टूटता गया और फिर इसके बाद इसे बंद कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *