शिमला के सैंज में HRTC की बस दुर्घट*नाग्रस्त, 10 लोग घा#यल

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में आज एक HRTC की बस दुर्घट*नाग्रस्त हो गयी। दरअसल बस शिमला से थरोच जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर बस सैंज के पास दुर्घ*टनाग्रस्त हो गई। इसमें करीब 10 लोगों के घा*यल होने की सूचना है। सभी घा*यलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार HRTC की नंबर HP-03-B-6127 बस शिमला से थरोच की तरफ जा रही थी, कि अचानक सैंज के पास अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर हो गई। इस बस में ड्राइवर प्रदीप कुमार और कंडक्टर प्रवीण के साथ बस में कई सवारियां थी। इसमें कई यात्रियों को चोट आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीँ इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस घटना के कारणों का पता कर रही है। इस घटना में गनीमत रही कि बस अनियंत्रित होकर साथ लगते पेड़ों से टकरा कर रुक गयी। अन्यथा एक बड़ा हा*दसा पेश आ सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *