उपचुनाव : हिमाचल में आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, 10 जुलाई को वोटिंग

उपचुनाव

हिमाचल में तीन जगहों पर होने जा रहे उपचुनाव का चुनावी शोर सोमवार शाम को थम जाएगा। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार आज शाम 5 बजे के बाद कोई भी राजनीतिक दल रैलियां-जनसभाएं नहीं कर पाएंगे शाम पांच बजे के बाद । हालांकि डोर टू डोर प्रचार जारी रहेगा। हमीरपुर, नालागढ़ और देहरा में उपचुनावों के लिए निर्वाचन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार को तीन विधानसभा क्षेत्रों के 315 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। बता दें की हिमाचल में लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद तीन विधानसभा पर उपचुनाव का बिगुल बज गया था। अब सभी राजनैतिक दलों ने इन चुनावों में अपना पूरा दमखम दिखाया है।

छह बजे के बाद भी जितने लोग मतदान कक्ष के बाहर कतार में लगे होंगे वह सभी मतदान करेंगे। निर्वाचन विभाग ने देहरा में 100, हमीरपुर में 94 और नालागढ़ में 121 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 21 जून 2024 को जारी मतदाता सूचियों के तहत उपचुनावों में कुल 2,59,340 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें सबसे अधिक मतदाता नालागढ़ में हैं।
नालागढ़ में सबसे अधिक 94,755 मतदाता हैं। देहरा में 86520 और हमीरपुर में 78,065 मतदाता मतदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *