केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रशिक्षु डॉक्टरों की NEXT परीक्षा देने को लेकर मांग पूरी तरह से नहीं मानी है जिसके चलते आप एमबीबीएस कर रहे वर्ष 2019 बैच के डॉक्टरों को इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ेगी । डॉक्टर राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्रशिक्षु एमबीबीएस डॉक्टर ने इसे लेकर प्रदर्शन किया। प्रशिक्षु डॉक्टरों का कहना है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी मांगों को पूरी तरह से नहीं माना है अभी भी परीक्षा वर्ष 2019 बैच के डॉक्टरों को ना देने की छूट सरकार ने नहीं दी है उन्हें इससे छूट दी जाए ताकि वह प्रैक्टिस के लिए रजिस्ट्रेशन और दूसरी चीजों की औपचारिकताओं को पूरा कर सकें।
हमीरपुर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल आफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रशिक्षु डॉक्टरों ने कहा कि अब उन लोगों को इस सारे मुद्दे को लेकर कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ेगी उनका के बैच के स्टूडेंट्स को छूट देने की मांग की गई थी लेकिन सरकार ने उनकी इस मांग को पूरा नहीं किया है रजिस्ट्रेशन के लिए नेक्स्ट परीक्षा देना उनकी मांग को पूरा नहीं करता है उन्होंने कहा कि कि बेशक उनके प्रदर्शन का शुक्रवार को आखिरी दिन था लेकिन उनकी कानूनी लड़ाई आज से ही शुरू हो जाती है जिसे वह अपने हितों के लिए आखिर तक लड़ेंगे ।
