SDM रामपुर निशांत तोमर की अध्यक्षता में 14 मैगावाट समेज जलविद्युत परियोजना के प्रबंधकों व परियोजना के प्रभावित ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परियोजना के प्रभावितों ने बताया कि समेज जलविद्युत परियोजना के पानी की पाई के फटने से क्षेत्र में भारी नुकसान होने की अशांका है। उन्होंने बताया कि यहाँ पर पहले भी पाईप फट चुका है, जिससे क्षेत्र में कई मकानों में दरारें, सड़क मार्ग, पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे क्षेत्र को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि समेज जलविद्युत परियोजना के लाईन की पाईप समेज गांव के ऊपर से बिछाई गई है। ऐसे में भविष्य में ग्रामीणों को भी खतरा उत्पन्न हो सकता है।
परियोजना की पाईप के फटने से गांव को भी नुकसान हो सकता है, ग्रामीणों के मकान भी पानी के तेज बहाव में बह सकते है। उन्होंने कहा कि परियोजना को प्रशासन ने वर्ष 2020 में रियोजना के खुले ले जाने वाली पानी की पाईप के बाहर कंक्रीट की सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक भी नहीं परियोजना द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर कोई कदम नहीं उठाया है जिसको लेकर उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जो कार्य जल्द से जल्द होना चाहिए वहीँ इसके साथ बरसात के मौसम में गांव में पानी आना बंद किया जाए ताकि बरसात के मौसम में कोई भी क्षेत्र में अप्रिय घटना ना घटे अन्यथा पाइप के फटने से यहां पर भारी नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। ग्राम पंचायत प्रधान मोहनलाल ने बताया कि क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित करना बेहद जरूरी है।
