बरसात के कहर से हिमाचल में 41 सड़कें बंद, यल्लो अलर्ट जारी

बरसात का कहर

बरसात के कहर से हिमाचल में 41 सड़कें बंद, यल्लो अलर्ट जारी

हिमाचल में पिछले कई दिनों ने बरसात का कहर बरपा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। हिमाचल में भारी बारिश के चलते प्रदेश की 41 सड़कें बंद पड़ी हैं। बारिश की वजह से प्रदेश के सात बिजली ट्रांसफॉर्मर भी ठप पड़े हैं। इससे बिजली भी प्रभावित हो रही है। लोगों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों में जाने से माना किया गया है।

तीन जिलों में बाढ़ की चेतावनी-

कांगड़ा, शिमला और चंबा में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। मंडी, सोलन और सिरमौर आंधी और भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से बाढ़ संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है। प्रदेश में 41 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। वहीं सात बिजली ट्रांसफॉर्मर खराब पड़े हैं।

वहीँ प्रदेश के होटलों में अभी भी 40 से 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है। रविवार को सप्ताहांत की रौनक माल रोड मनाली में भी दिखी। हालांकि शाम को वर्षा ने पर्यटकों को परेशान भी किया लेकिन चहलकदमी बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *