दुर्घटना: मंडी में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
मंडी जिला में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई है। हादसा बग्गी-सुंदरनगर सड़क पर 4 नंबर स्टेशन के पास हुआ, जहां एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बुरी तरह कुचला गया। जानकारी के अनुसार एक ट्रक सुंदरनगर से बग्गी की ओर जा रहा था जबकि बग्गी की ओर से एक बाइक सवार सुंदरनगर की ओर जा रहा था। जब दोनों वाहन 4 नंबर स्टेशन के पास पहुंचे तो अचनाक बाइक सवार ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयनाक था कि ट्रक बाइक चालक को काफी दूरी तक घसीटता हुआ ले गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वहीं हादसे की सूचना के पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया तथाा छनबीन मे जुट गई है। हादसे में मारे गए बाइक सवार की पहचान इंद्रजीत (38) पुत्र दूनी चंद निवासी घनयाड़ी (गोहर) के रूप में की गई है।
