जिला बिलासपुर की SIU टीम ने बस में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से चि*ट्टा पकड़ने में सफलता पाई है। दरअसल SIU टीम मुख्य आरक्षी अनिल कुमार की अगुवाई में एन एच चंडीगढ़ मनाली के गरामौडा नामक स्थान पर नाकाबंदी करके वाहनों के तलाशी अभियान में जुटी थी। इतने में कीरतपुर की तरफ से पंजाब रोडवेज की बस आई। यह बस अपने रूट चंडीगढ़ से मनाली जा रही थी। जब बस की तलाशी ली जा रही थी, तो बस की पिछली सीट पर बैठा युवक पुलिस को देखकर सीट के बीच कुछ छुपाने लगा।
जब युवक द्वारा छुपाई गई पुड़िया को चैक किया गया तो इसमें से चि*ट्टा बरामद हुआ, जोकि वजन करने पर 7.15 ग्राम पाया गया। आ*रोपी की पहचान 22 वर्षीय विजय कुमार गांव बारवली जिला कुल्लू के रूप में हुई है। वहीँ DSP नयना देवी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना स्वारघाट में NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
बिलासपुर में कुल्लू के एक व्यक्ति से 7.15 ग्राम चि*ट्टा बरामद
