श्री शिरगुल देवता बैसाखी मेला राजगढ़ मे आने वाले हजारो लोगो को भोजन के लिए इधर उधर ना भटकना पडे इसी मकसद से राजगढ क्षेत्र के प्रसिद्ध समाज सेवी दीपक धीर ने राजगढ सोलन सड़क पर मेले मे तीनो दिन भंडारा लगा रखा है जिसमें प्रतिदिन हजारो लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे है | आपको बता दे कि यह कार्य वह इस वर्ष से नहीं बल्कि पिछले लगभग दो तीन सालो से करते आ रहे है, यहाँ एक दिन या कुछ समय के लिए तो काफी लोग भंडारे लगाते है, पर दीपक धीर मेले मे तीनो दिन भंडारा लगाते है| इस पुनित कार्य के लिए उन्हें लगभग एक दर्जन से अधिक लोगो की एक टीम तैयार करनी पड़ती है | यही टीम इस भंडारे को तैयार करते है और भंडारे में प्रसाद का वितरण करते है
बैसाखी मेला में दीपक धीर लगते है भंडारा
दीपक धीर का कहना है कि इस मेले मे प्रतिदिन दूर दराज क्षेत्रो से हजारो लोग आते है और उन्हे भोजन व पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है | इसी उद्देश्य से उनके मन में कुछ सालो पहले यह ख्याल आया और उन्होने मेले में तीनों दिन भंडारा लगाने का निर्णय लिया | दीपक धीर आगे कहते है कि इस कार्य से उन्हे जो आत्मिक शांति मिलती है उसे शब्दो मे ब्यान नही किया जा सकता |
