पहले किडनैपिंग फिर चलती गाड़ी नहर में फेंकी

किडनैपिंग

नालागढ़ के दभोटा चौकी के अंतर्गत पढ़ते गांव रामपुर के एक युवक की पहले किडनैपिंग कि गई फिर पंजाब के बूंगा साहिब में ले जाकर गाड़ी को युवक समेत नहर में फेकने का मामला सामने आया है | मिली जानकारी के अनुसार बीते कल हेमराज, पुत्र मिल्खी राम, निवासी गांव रामपुर, डाकघर प्लासी, तहसील नालागढ़, जिला सोलन द्वारा दभोटा चौकी में शिकायत दी गयी कि उनके बेटे की किडनैपिंग हुई है उसके बेटे जतिन को एक युवक जिसका नाम लाडी है जो कि गांव बाड़ा बसोट का रहने वाला है वह उसके बेटे को अपनी गाड़ी में बिठाकर पंजाब की तरफ ले गया है, शिकायत के आधार पर दभोटा चौकी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की सहायता से आरोपी की लोकेशन ली जो की हिमाचल-पंजाब बॉर्डर के साथ लगते गांव बुँगा साहिब के पास की पाई गई |

जिसके बाद पुलिस और परिजन जब लोकेशन पर पहुँचे तो बुँगा साहिब के नजदीक नहर के किनारे आई 20 गाड़ी खड़ी देखी जिसमे परिजनों ने देखा तो उनका लड़का गाड़ी में बैठा हुआ था जैसे ही परिजन गाड़ी की तरफ गए तो आरोपी युवक ने गाड़ी को भगाकर नहर में फेंक दिया जिसके बाद आरोपी खुद गाड़ी से बाहर निकल गया और जतिन गाड़ी के साथ ही नहर में डूब गया फिलहाल नालागढ़ व पंजाब पुलिस नहर में युवक की तलाश कर रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *