यूजीसी नेट/जेआरएफ: बेटियाँ आज हर क्षेत्र पड़ाई हो या फिर कोई अन्य, सभी क्षेत्रो अपना लोहा मनवा रही है | इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के नाहन विधानसभा क्षेत्र के चोरियां गांव की सृष्टि शर्मा ने जियोग्राफी में यूजीसी नेट/जेआरएफ परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सृष्टि ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए है । सृष्टि के बारे यदि ज्यादा बात करे तो सृष्टि की प्रारंभिक शिक्षा क्योंथल कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल जुन्गा से हुई। इसके बाद दसवीं तक की शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल नाहन से वहीं नॉन मेडिकल में बारहवीं की परीक्षा एवीएन पब्लिक स्कूल नाहन से पास करने के बाद जियोग्राफी विषय में स्नातक और जियोग्राफी ऑनर्स में मास्टर डिग्री पंजाब विश्वविद्यालय की।
यह उपलब्धि हासिल करने के बाद सृष्टि ने बताया कि इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए वह दिन में छह घंटे तक पढ़ाई करती थीं। इस उपलब्धि के उन्होंने अपने गुरुओं, माता-पिता व भाई को श्रेय दिया है। सृष्टि शर्मा के पिता कमलेश शर्मा पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं और माता चंचल शर्मा गृहिणी हैं।
