जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा प्रशासन, GOIBIBO और मेक माय ट्रिप के संयुक्त तत्वाधान में आपदा प्रभावित 20 लाभार्थियों को राशन, ड्रम, सोलर लाइट आदि वितरित की गई। इसमें कुल 100 किलोग्राम, आटा 100 किलोग्राम, दालें 5 किलोग्राम, रिफाइंड ऑयल 20 लीटर, नमक 100 किलोग्राम,हल्दी 20 किलोग्राम, चीनी 500 किलोग्राम, सुखा दूध 200 किलोग्राम, वाशिंग पाउडर 200 किलोग्राम, तारपोलिन 20 बंडल, 20 में डोमेस्टिक सोलर लाइट, 200 लीटर के 10 ड्रम , 500 लीटर की 9 टंकियां, 14 बिस्तर शामिल है।
उपमंडल काजा के एसडीएम हर्ष अमरदेंर नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेक माय ट्रिप ने आपदा प्रभावित लोगों के लिए राशन व अन्य जरूरत की वस्तुएं वितरित की है। स्पीति के कुल 20 लाभार्थियों को यह वस्तुएं वितरित की है। लोसर पंचायत के खोलाकसा गांव के 7 परिवारों को और स्पीति के13 अन्य गांवों के लोगों को वितरित की है। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी व लोसर पंचायत के प्रधान रिंगचेन डोलमा ने मेक माय ट्रिप और GOIBIBO कंपनी का विशेष आभार व्यक्त किया है।
