https://www.facebook.com/abbolegahimachal/videos/276503781601773
खड़ामुख में हुए कार हा*दसे के दूसरे दिन भी एनडीआरएफ व स्थानीय लोगों को कोई मदद हाथ नहीं लगी है। रावी नदी का ब*हाव तेज होने के कारण एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाने से मना कर दिया है। वही लापता कार व कार के चालक का अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है । हालांकि सोमवार को सुबह ही जलाशय से पानी छोड़ दिया गया था। डैम के चप्पे-चप्पे पर आदमी निगरानी रख रहे थे। लेकिन कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी ।
आपको बता दें कि रविवार शाम जसूर-14 से 27 सदस्य एनडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन करने के लिए यहां पर आई थी। लगभग 6 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद भी एनडीआरएफ की टीम के हाथ ना तो गाड़ी और ना ही चालक का कोई सुराग लग पाया है। हालांकि एडीएम भरमौर सुबह से ही एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। वहीं पर स्थानीय लोग व विद्युत परियोजना में काम कर रहे मजदूरों ने भी सर्च ऑपरेशन में बढ़-चढ़कर साथ दिया लेकिन ला*पता कार व चालक का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।
वहीँ आज विधायक भरमौर डॉक्टर जनक राज ने भी मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन की तैयारी का जायजा लिया। उनके साथ प्रशासन के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे। लेकिन रावी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण सर्च ऑपरेशन को अंजाम नहीं दिया जा सका। आपको बता दें कि पिछले 2 दिनों से प्री मानसून के चलते रावी नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि लापता कार चालक का श*व पानी के ते+ज ब*हाव के कारण कहीं दूर ब+ह गया हो सकता है। इसी बीच त्रिलोचन महादेव में भी रावी नदी के किनारे एक श*व मिला।
