चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे के जल्द खुलने के आसार कम

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे के जल्द खुलने के आसार कम

https://fb.watch/loWN9-38R1/

सात और चार मील के पास पिछले कल से बंद पड़े चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे के जल्द बहाल होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। हालांकि प्रशासन की तरफ से दोपहर 2 बजे के आसपास तक हाईवे को बहाल करने की बात कही गई है लेकिन मौजूदा हालातों को देखकर ऐसा नहीं लग रहा कि यह हाईवे इतनी जल्दी बहाल हो पाएगा। कारण, हाईवे पर बहुत ज्यादा मात्रा में मलबा और मौसम का साथ न देना। बीच-बीच में अभी भी बारिश होर ही है जिससे राहत कार्यों में दिक्कत आ रही है। वहीं, दूसरी तरफ जाम में फंसे लोगों का हाल बेहाल होता जा रहा है। लोग पिछले कल से इसी इंतजार में बैठे हैं कि हाईवे बहाल हो और वो अपने घरों की तरफ वापिस जाएं। लोगों ने प्रशासन से हाईवे को जल्द से जल्द बहाल करने की गुहार लगाई है।

हालांकि कुल्लू से आने वाली छोटी गाड़ियों को वाया गोहर-चैलचौक होते हुए भेजा जा रहा है लेकिन बड़ी गाड़ियां और मालवाहक वाहन अभी भी जाम में ही फंसे हुए हैं। पलम की खेप लेकर जा रहे जीप चालकों ने बताया कि वे पीछले कल से जाम में फंसे हैं। अगर पलम सही समय पर मंडी में नहीं पहुंचे तो फिर फसल खराब हो जाएगी और उन्हें भाड़ा भी नहीं मिलेगा।

वहीं एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि सात और चार मील के पास हाईवे को बहाल करने का कार्य लगातार जारी है। उम्मीद है कि दोपहर 2 बजे तक अधिकतर मलबा हटाकर हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। मौसम का साफ रहना भी जरूरी है, क्योंकि बारिश हुई तो फिर मलबा हटाने के कार्य में दिक्कतें आ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *