जम्मू के डोडा में हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल पुलिस भी अलर्ट पर

जम्मू के डोडा

जम्मू के डोडा में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल पुलिस भी अलर्ट पर आ गई है। पुलिस मुख्यालय ने चंबा जिला के सीमांत क्षेत्रों में पुलिस बलों को अलर्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि जम्मू की सीमा पर स्थापित बैरियर पर हर वाहन की गहनता से जांच करने को कहा है। इसके साथ ही सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा घेरे को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हिमाचल पथ परिवहन निगम ने चम्बा से डोडा चलने वाली एचआरटीसी की बस को भी बंद कर दिया है। बता दें की यह बस चम्बा से डोडा के किये निगम द्वारा चलाई जाती थी। आतंकी हमले के बाद अब सरकार ने इस बस को आगामी आदेश तक बंद करने का फैसला लिया है।

बता दें, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के देसा के जंगलों में हथियारों से लैस आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक कैप्टन व नायक समेत चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे । जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष ग्रुप का एक जवान घायल है। सुरक्षाबल इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।

दहशतगर्दों को खोजने के लिए पैरा कमांडो, डॉग स्क्वायड के साथ हेलिकॉप्टर व ड्रोन की मदद ली जा रही है। दार्जिलिंग निवासी कैप्टन बृजेश थापा, आंध्र प्रदेश के नायक डी राजेश, राजस्थान के झूंझनू के सिपाही बिजेंद्र व अजय सिंह सोमवार देर रात मुठभेड़ में घायल हुए थे, मगर इन्हें बचाया नहीं जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *