त्रिनेत्र आदर्श विद्यालय में किया गया मैजिक शो का आयोजन

magic show- त्रिनेत्र आदर्श विद्यालय में किया गया मैजिक शो का आयोजन

त्रिनेत्र आदर्श विद्यालय धरवाला में शुक्रवार को रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा द्वारा एक मैजिक शो का आयोजन किया गया। इस मैजिक शो में स्कूल के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मैजिक शो के दौरान जादूगर ने बच्चों को मैजिक के खूब ट्रिक्स बताएं व बच्चों ने उन्हें खूब इंजॉय किया। मैजिशियन द्वारा बच्चों का खूब मनोरंजन किया और बच्चों ने भी इसका खूब लुत्फ उठाया। मैजिक शो के दौरान स्कूल के अध्यापकों ने भी खूब आनंद उठाया।
इस मौके पर जादूगर ने बच्चों को बताया कि किस तरह से 3 रगों से एक बड़ा रुमाल बनाया जा सकता है और इस दौरान एक लंबी रस्सी के छोटे-छोटे टुकड़े करके उसे दोबारा से जोड़ने पर बच्चों ने खूब तालियां जादूगर के लिए बजाई।
गौरतलब है कि आज के समय में बच्चों में जहां पढ़ाई का लगातार दबाब बढ़ता जा रहा है इस तरह के मैजिक शो शुरू होने के बाद बच्चों का मानसिक तनाव भी काफी हद तक कम होगा। वहीँ इस मौके पर निजी सेना भी अध्यापकों से आह्वान किया कि वह समय समय पर बच्चों के लिए हंसी-खुशी का माहौल बनाएं ताकि बच्चे पढ़ाई का तनाव आसानी से सहन कर सके। इस मौके पर मैजिशियन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा है कि मैजिक कोई जादू नहीं है सिर्फ एक ट्रिक्स है और हाथ की सफाई है।
उन्होंने कहा है कि उनका एक ही मकसद है कि अंधविश्वास से बच्चों को बाहर निकालना और दूसरा रेड क्रॉस सोसाइटी में योगदान देना। स्कूल में करवाए जा रहे इस तरह के कार्यक्रमों द्वारा इकट्ठा किया गया पैसा अपंग व विकलांग बच्चों को की सुख सुविधा व पढ़ाई पर खर्च किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *