Deepotsav and Pushpanjali program organized under Bhimrao Ambedkar Samman Abhiyan
Shimla: शिमला विधानसभा क्षेत्र के चौड़ा मैदान में भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत एक भव्य दीपोत्सव एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, जिला अध्यक्ष केशव चौहान, गौरव कश्यप, प्रत्याशी संजय सूद, सुरेश भारद्वाज, संजीव कटवाल, सुदीप महाजन, राजीव पंडित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को हराने के लिए कई बार साजिशें रचीं, जिसमें 1937 के बॉम्बे प्रेसीडेंसी चुनाव में बालू पालवंकर को उनके खिलाफ उतारा गया, 1952 के लोकसभा चुनाव में एस. के. पाटिल ने डॉ. अंबेडकर को हराने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी के श्रीपाद डी. डांगे के साथ मिलकर रणनीति बनाई, और भंडारा लोकसभा उपचुनाव में भी कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए प्रयास किए।
योगदान और उनके विचारों पर चर्चा की गई
इस कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान अंबेडकर के योगदान और उनके विचारों पर चर्चा की गई, और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस आयोजन ने डॉ. अंबेडकर के प्रति सम्मान और उनके योगदान को याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।
