सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट यानी CTET परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड रिलीज हो गया है। दरअसल सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सीटीईटी परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड रिलीज किया है। अब आवेदनकर्ता आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट यह है – ctet.nic.in.
CTET का एग्जाम किस डेट को होगा ?
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2023 का एग्जाम 20 अगस्त 2023 को होगा और इस दिन एग्जाम दो सेशन में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट होगी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक की। दोनों ही शिफ्ट में कम से कम पेपर से आधा घंटा पहले कक्ष में एंट्री करा दी जाएगी। बता दे कि लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालना होगा।
CTET का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें ?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना है.
फिर होमपेज पर CTET Admit Card Download लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करना है.
फिर एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, इस पर एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी.
सबमिट का बटन दबा दें.
फिर एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
यहां से इसे चेक कर लें, डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।
