हिमाचल में अध्यापक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश में बेहतरीन कार्य कर रहे अध्यापकों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए हिमाचल सरकार ने अध्यापकों के नाम फाइनल कर दिए है। इस बार 27 शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
खास बात यह है कि राज्य सरकार ने स्टेट टीचर अवॉर्ड के लिए पहली बार अध्यापकों के इंटरव्यू लिए है। इसके अलावा सम्मानित होने वाले शिक्षकों ने 5 मिनट की प्रेजेंटेशन भी दी। जिसमें बताया कि वह शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए क्या करना चाहते हैं।
इसके आधार पर राज्य स्तरीय चयन कमेटी द्वारा पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन किया गया। इनके सम्मान में शिमला के राजभवन में 5 सितंबर को सुबह 11 बजे कार्यक्रम होगा। जिसमें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सभी शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। यह अवॉर्ड तीन कैटेगरी में दिए जाएंगे। पहली जनरल एरिया कैटेगरी में 13 टीचर का चयन किया गया है। हार्ड व ट्राइबल एरिया कैटेगरी में 5 तथा स्पेशल अवॉर्ड में 9 टीचर को स्टेट अवॉर्ड मिलेगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी
