हिमाचल में बढ़ सकते है डीजल के दाम, वैट बढ़ाने के संकेत

हिमाचल में बढ़ सकते है डीजल के दाम, वैट बढ़ाने के संकेत

हिमाचल में इन दिनों आर्थिक संकट का मुद्दा जोरों-शोरों से गरमाया हुआ है ,इसी के बीच अब लोगों को सरकार की तरह से एक और झटका लग सकता है। बताया जा रहा है की सरकार डीजल पर वैट बढ़ाने की तैयारी में है यदि ऐसा होता है तो हिमाचल में डीजल के दामों में इजाफा होगा। परिणाम स्वरूप डीजल का मूल्य बढ़ेगा और सरकार को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। उन्होंने कहा हम हिमाचल प्रदेश पर आए आर्थिक संकट को धीरे-धीरे कम करने पर लगे हुए हैं। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से आर्थिक संकट को कम कर लेगी।

2023 में बढ़े थे डीजल के दाम

बता दें की सत्ता में आने के एक माह के भीतर प्रदेश सरकार ने डीजल पर वैट तीन रुपये बढ़ाया था। डीजल प्रति लीटर 83.02 रुपये से बढ़कर 86.05 रुपये प्रति लीटर हुआ था। 8 जनवरी, 2023 को सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ाने का निर्णय लिया था। हिमाचल में डीजल पर वैट 14 प्रतिशत और पेट्रोल पर 17.50 प्रतिशत है।

सीएम ने दिए संकेत

प्रदेश में इन दिनों मानसून सत्र चला हुआ है। विपक्ष द्वारा सरकार को कई मुद्दों पर घेर रहा है यदि अब प्रदेश में डीजल के दाम बढ़ते है तो विपक्ष सरकार को घरने में कोई भी नहीं छोड़ेगा। राज्य के आर्थिक संकट से निपटने के संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजस्व वृद्धि को सुनिश्चित करने के लिए सरकार अलग-अलग तरह के कदम उठा रही है। उन्होंने डीजल पर वैट बढ़ाने की ओर इशारा किया। इससे जाहिर है कि प्रदेश सरकार आर्थिक संकट से उबरने के लिए निकट भविष्य में डीजल पर वैट बढ़ा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *