संजौली में मस्जिद में हुए अवैध निर्माण को लेकर आज नगर निगम आयुक्त कोर्ट में सुनवाई होगी। बता दें की संजौली में हो रहे मस्जिद निर्माण कार्य को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया है। मस्जिद विवाद केवल हिमाचल में नहीं बल्कि देश भर में पहुंच गया है। मिली जानकारी के अनुसार चक्कर स्थित कोर्ट में सुबह 10:30 बजे से अवैध निर्माण से जुड़े 45 से ज्यादा मामलों की सुनवाई होनी है। इनमे से मस्जिद निर्माण पर भी आज फैसला आना है।
मस्जिद निर्माण मामले में वक्फ बोर्ड को पार्टी बनाया गया है। इससे पहले बोर्ड एक बार इस मामले पर अपना जवाब दायर कर चूका । मस्जिद मामले में पहली बार साल 2009 में नगर निगम के पास शिकायत पहुंची थी। यहां अवैध निर्माण करने के आरोप लगे थे। निगम प्रशासन के अनुसार पहले मौके पर एक मंजिल और एटिक के रूप में मस्जिद थी, लेकिन साल 2024 तक यहां अब एटिक समेत कुल पांच मंजिलें बन चुकी हैं, जिसका विरोध अब स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा है।
शिमला में पुलिस का पहरा
मस्जिद को लेकर आने वाले फैसले से पहले संजौली में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं। बता दें की मस्जिद निर्माण को हिन्दू समुदाय में काफी रोष देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है की यह मस्जिद कानूनों को ताक पर बनाई जा रही है।
