हमीरपुर शहर के अस्थाई रेहड़ी फड़ी लगाने वालो को जल्द मिलेगी स्थाई जगह

हमीरपुर शहर के अस्थाई रेहड़ी फड़ी लगाने वालो को जल्द मिलेगी स्थाई जगह

हमीरपुर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर परिषद अब अस्थाई रेहड़ी फड़ियाँ लगाने के लिए स्थाई जगह ढूंढेगी। नगर परिषद हमीरपुर ने इसके लिए शहर के साथ ही जगह ढूंढने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ताकि शहर मे लगाई जा रही अवैध रेहड़ी फड़ी को चयनित जगह पर सिफ्ट कर उन्हें स्थाई बनाया जा सके।

नगर परिषद हमीरपुर के ईओ संजय कुमार ने बताया कि नगर परिषद शहर में हो रहे अतिक्रमण को गंभीरता से ले रही है और समय समय पर दुकानदारों व रेहड़ी फड़ी लगाने वालो को अतिक्रमण न करने के बारे जागरूक करती रही है । लेकिन शहर में कुछ लोग बिना पंजीकरण के रेहड़ी फड़ी लगाकर अतिक्रमण किए हुए है। जिन्हे स्थाई करने के लिए शहर के साथ ही भूमि ढूंढी जा रही है। ताकि उन्हें भी स्थाई दुकाने मिल सके और शहर से अतिक्रमण भी खत्म हो जाए। नगर परिषद शीघ्र ही ऐसी जगह का चयन कर स्थाई जगह इन लोगों को देगी। इसके आलावा नगर परिषद हमीरपुर शहर की सुंदरता व विकास को लेकर प्रयासरत है और जगह जगह विकास कार्य प्रगृति पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *