हिमाचल विधानसभा : मॉनसून सत्र के चौथे दिन सदन में हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

विपक्ष ने किया वॉकआउट

विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथे दिन एक बार फिर सदन के अंदर जोरदार हंगामा देखने को मिला. इसके बाद विपक्ष ने नारेबाज़ी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया. दरअसल विधानसभा की शुरुआत प्रश्न कल के साथ हुई ही थी कि रणधीर शर्मा के सवाल पर मुख्यमंत्री का जवाब आया तो पक्ष विपक्ष के बीच नोक-झोंक बढ़ गई. विपक्ष की ओर से मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए सदन के अंदर ही काफी देर तक नारेबाजी होती रही और विधानसभा अध्यक्ष सदस्यों को शांत करने की कोशिश करते रहे. इसके बाद विपक्ष के विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकल आए. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सत्ता पक्ष में को निशाने पर लिया और मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया.

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि झूठ बोलकर सदन को लगातार गुमराह किया जा रहा है. जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले 9 महीने से PWD समेत कई विभागों के डिवीजन में जो काम हो चुके हैं उनकी पेमेंट नहीं हुई है. अब सरकार ने पेमेंट करनी शुरू की है तो उसमें भी छांट छांट कर कांग्रेस नेताओं की पेमेंट की जा रही है. जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रश्नकाल के दौरान रणधीर शर्मा ने विभिन्न विभागों के डिवीजन में लम्बित पेमेंट का सवाल पूछा था.

जिसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पेमेंट जा रही है जबकि इससे पहले डॉक्टर जनक राज के सवाल पर मुख्यमंत्री ने पेमेंट देने को बचे होने की बात स्वीकारी थी. जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई है और उन्होंने प्रदेश सरकार की व्यवस्था पर भी कई सवाल उठाए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *