जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, मचा हड़कंप

जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, मचा हड़कंप

जापान में एक बार फिर भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशद में डाल दिया है। वीरवार को दक्षिणी जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया. इसके झटके कई शहरों में महसूस किए गए है. भूकंप के बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी की है. सुनामी के दक्षिणी जापान में 07:50 GMT पर आने की आशंका है.

जापान मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है. रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है. हालांकि, पहले इसे 6.9 बताया गया था, बाद में इसे रिवाइज किया गया. भूकंप के ये झटके जापान के मियाजाकी इलाके में महसूस किए गए. भूकंप तेज झटकों की वजह से अब सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है. जापान के तटीय इलाके खासतौर पर मिायजाकी, कोची, इहिमे, कागोशिमा और आइता में सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके लिए सरकार ने टास्क फोर्स का गठन भी कर दिया है.

बता दें कि इससे पहले भी 1 जनवरी को जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था. इसमें 318 लोगों की मौत हुई थी और 1300 लोग घायल हुए थे. इशिकावा में भूकंप से कई जगहों पर आग लग गई थी. इससे 200 इमारतें जलकर खाक हो गई थीं. अब फिर से इस तरह के भूकंप से लोगों में डर का माहौल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *