”PM मोदी का बयान गलत”, CM सुक्खू के मीडिया सलाहकार ने उठाया सवाल

''PM मोदी का बयान गलत", CM सुक्खू के मीडिया सलाहकार ने उठाया सवाल

“PM Modi’s statement is wrong”, CM Sukhu’s media advisor raised the question

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है. पूरे प्रचार के दौरान हिमाचल सरकार(HP) की गारंटीयों को लेकर खूब चर्चा हुई. भाजपा की शीर्ष नेता प्रधानमंत्री मोदी (P.M MODI) से लेकर तमाम चेहरों ने हिमाचल सरकार के बहाने कांग्रेस(CONGRESS) को निशाने पर रखा. अब इसको लेकर प्रदेश में भी सियासी तपिश बढ़ गई है. मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने प्रदेश में 10 में से पांच गारंटीयां पूरी करने का दावा किया है साथ ही विपक्ष के नेताओं को चश्मा बदलने की सलाह दी है.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू(SUKHWINDER SINGH SUKHU) के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान(NARESH CHAUHAN) ने कहा कि हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव में प्रधानमंत्री ने हिमाचल को लेकर जिस तरह के बयान दिए, वह दुर्भाग्ययपूर्ण है. प्रधानमंत्री ने गलत जानकारी के आधार पर बयान दिए हैं उनके साथ गलत जानकारी साझा की गई. हिमाचल सरकार ने 2 वर्ष के कार्यकाल में अपनी पांच गारंटी पुरी की है. प्रदेश सरकार राज्य के विकास के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों को चश्मा बदलने की जरूरत है.

वहीं केंद्र से प्रदेश को मदद दिए जाने को लेकर नरेश चौहान ने कहा कि केंद्र से जो मदद प्रदेश सरकार को मिली है वह रूटिंग का पैसा है. कोई अतिरिक्त आर्थिक मदद प्रदेश को अभी तक नहीं मिली है. प्रदेश में आई आपदा को लेकर जो 9 हज़ार करोड़ का क्लेम जो प्रदेश सरकार का बनता है वह भी केंद्र से नहीं मिला है. नरेश चौहान ने विपक्ष के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा के नेताओं को राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश की सहायता के लिए केंद्र में आवाज उठानी चाहिए थी. मगर दुर्भाग्य है कि केंद्र से मदद को लेकर भी प्रदेश में राजनीति की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *