HRTC यात्रियों को देने जा रहा है ये Offer

31 मार्च तक यात्रियों को मिलेगा लग्जरी बसों में 10 फीसदी छूट का लाभ

Know which benefits the luxury buses gave to the passengers till 31st March

एचआरटीसी (HRTC) की लग्जरी बसों में 31 मार्च तक यात्री किराये में 10 फीसदी छूट का लाभ उठा सकते हैं। स्मार्ट कार्ड (smart card) धारक यात्री निगम की वोल्वो (Volvo)और एसी बसों में भी आगामी 31 मार्च तक किराये में 10 फीसदी छूट का लाभ उठा सकते हैं। इससे पहले यह सुविधा निगम की सिर्फ ऑडनेरी बसों (Ordinary buses)में ही यात्रियों को मुहैया करवाई जा रही थी। ऐसे में यात्री सर्दी के मौसम में ठंड इत्यादि से बचने के लिए निगम की लग्जरी बसों में आगामी पांच माह तक लाभ उठा सकते हैं।

निगम की लग्जरी बसों (luxury buses) मेंं यात्रियों की संख्यां बढ़ाने के मकसद से यात्रियों को 10 फीसदी किराये की छूट हर वर्ष मुहैया करवाई जाती है। निगम ने यात्रियों से वोल्वो व एसी बसों में ज्यादा से ज्यादा सफर करने की गुहार लगाई है, ताकि निगम को भी इसका लाभ मिल सके। निगम यात्रियों को स्मार्ट कार्ड, ग्रीन कार्ड और सम्मान कार्ड के जरिए किराये में छूट मुहैया करवा रहा है।

एचआरटीसी डिवीजन हमीरपुर ( HRTC Division Hamirpur) के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक (Divisional Manager Rajkumar Pathak)ने बताया कि एक अक्तूबर से लेकर 31 मार्च 2025 तक एचआरटीसी की लग्जरी बसों में 10 फीसदी की छूट पर स्मार्ट कार्ड वाले यात्री सफर कर सकते है। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील की है अगर कोई यात्री लग्जरी बसों में 10 फीसदी छूट का लाभ लेना चाहते है तो वह अपना स्मार्ट कार्ड बना ले ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *