ऊना के बसोली गांव में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, 35 श्रद्धालु घायल

हिमाचल के बसोली में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 35 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ बसोली गांव में गहरी उतराई में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 35 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर चिकित्सक घायलों का उपचार करने में जुटे हुए हैं।

बताया जा रहा है की मानसा जिला के श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर पहले माता नैना देवी जी के दर्शन करने के बाद बुधवार को ऊना के धार्मिक स्थल पीरनिगाह पहुंचा था। यहां पर माथा टेकने के बाद गुरुवार सुबह श्रद्धालु अपने घरों के लिए वापस लौट रहे थे कि बसोली गांव में गहरी उतराई में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 35 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *