एंबुलेंस को रास्ता न देने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की तैयारी

ambulance news

हिमाचल प्रदेश में एंबुलेस को रास्ता नहीं देने वाले वाहनों के खिलाफ अब परिवहन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विभाग के अधिकारी कानून में दिए प्रावधानों का अध्ययन कर रहे हैं। इसके बाद कानून के तहत विभाग की ओर से इस मसले में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विभाग एंबुलेस को रास्ता देने के लिए लोगों से अपील करेगा

अगर इसके बाद भी लोग एंबुलेंस को रास्ता नहीं देते हैं तो फिर परिवहन विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निदेशक परिवहन विभाग अनुपम कश्यप का कहना है कि त्योहारी सीजन हो या फिर पर्यटन सीजन इन सीजन में मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक बढ़ जाती है,

सबसे अधिक परेशानी अस्पताल जाने वाले एंबुलैंसों को होती

लेकिन इस बीच सबसे अधिक परेशानी अस्पताल जाने वाले एंबुलैंसों को होती है जिनमें मरीज अस्पताल जा रहे होते है और कुछ वाहन चालक जगह होने के बावजूद भी एंबुलैंस को रास्ता नहीं देेते हैं। ऐसे में वाहन चालकों से अपील है कि वह एंबुलैंस को प्राथमिकता के साथ रास्ता दें, ताकि मरीज समय से अस्पताल पहुंचे सकें। यदि वाहन चालक ऐसा नहीं करते हैं तो विभाग सख्ती भी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *