हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों हजारों पर्यटक कुल्लू मनाली घूमने आते हैं और कई बार पर्यटक हादसों का शिकार बन जाते हैं। ऐसी ही घटना मनाली में घटी है, जिसमें मनाली में घूमने आये पर्यटक की ट्रैकिंग के दौरान मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय कुणाल अपने साथियों के साथ मनाली घूमने आया था वह कोलकाता का रहने वाला था। इस दौरान वह ट्रैकिंग के लिए मनाली के हामटा पास ट्रैकिंग के लिए गया था, जहां उसकी जान चली गई। वहीं ट्रैकिंग पर कुणाल के साथ जो साथी गए थे उन्होंने बताया की कुणाल ने बाजू और हाथ में दर्द बताई थी। दर्द के चलते साथियों ने उसको मनाली अस्पताल में एडमिट किया जहां डॉक्टरों ने कुणाल को मृत घोषित किया। उधर मनाली डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि युवक की मौत किन कारणों से हुई इस बारे में कुछ नही कहा जा सकता। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के सही कारणों के बारे में पता चलेगा । वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मृतक के घरवालों को भी सूचित कर दिया है।
मनाली में ट्रैकिंग के दौरान कोलकाता के पर्यटक की मौ*त
