लोकसभा में बुधवार को संसद की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से एक शख़्स के कूद*ने का मामला सामने आया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये शख़्स सांसदों की बेंचों के ऊपर से कूद*ते हुए स्पीकर की कुर्सी की तरफ़ बढ़ रहा है.
संसद भवन की इस सुरक्षा चूक के मामले में लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा, “शून्यकाल के दौरान हुई इस घटना की लोकसभा अपने स्तर पर संपूर्ण जांच कर रही है. इस संबंध में दिल्ली पुलिस को भी जरूरी निर्देशजारी कर लिए हैं. प्राथमिक जांच के अनुसार यह सिर्फ साधारण धु*आं था इसलिए यह धुआं कोई चिंता का विषय नहीं है…”
“प्रारंभिक जांच के अनुसार,उन दोनों संदि*ग्धों को पकड़ लिया गया है और उनके पास मौजूद चीज़ों को पुलिस द्वारा ज़ब्त कर लिया गया है. बाहर मौजूद दोनों संदिग्धों को गिरफ़्तार कर लिया गया है.”
इस घट*ना के बाद कई सांसदों ने मीडिया में आकर कहा कि लोकसभा में दर्शक दीर्घा से दो लोग कू*दे थे. और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इन लोगों के हाथ में ‘कलर स्मोग’ था. ये लोग लोकसभा में दर्शक दीर्घा से तब कू*दे, जब पश्चिम बंगाल से बीजेपी सांसद खानेन मुर्मू बोल रहे थे.
