दिल्ली में बुधवार को 17 साल की लड़की पर तेजाब फेंका कर दो युवक फरार हो गए। सूचना मिलने तक दिल्ली पुलिस एक आपराधी को पकड़ने में कामयाब हुई है। घटना द्वारका इलाके में सुबह 7:30 बजे हुई। पीड़ित लड़की छोटी बहन के साथ स्कूल जा रही थी, तभी बाईक पर सवार 2 लोग आए। पीछे बैठे लड़के ने तेजाब फेंक दिया। पुलिस के पास घटना की सूचना सुबह 9 बजे आई थी। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। लड़की को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। उसने पहचान के 2 लोगों पर शक जाहिर किया है।
लड़की के पिता ने मीडिया को बताया कि बेटी की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, “मेरी बेटियां आज सुबह एक साथ बाहर निकली थीं। छोटी बेटी भागते हुए घर पर आई और उसने बताया कि 2 लड़के दीदी पर एसिड डालकर चले गए। उनके चेहरे भी ढके हुए हैं इसलिए कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उसकी(पीड़िता) हालत अभी बहुत खराब है, उसके दोनों आंखों में एसिड चला गया है।”
वह 8 फीसदी जली हुई है। एक लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान एक और लड़का मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। सभी एंगल से जांच की जा रही है।
