अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला नूरपुर व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौरा महाविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश के शिक्षा संस्थानों के अंदर प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के खिलाफ इंदौरा महाविद्यालय में प्रधानाचार्या महोदय के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
लखन कपूर ने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश की शैक्षणिक परिदृश्य और प्रदेश की वर्तमान परिदृश्य की बात करें तो आज खस्ता खेल इस प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बना रखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौरा इकाई के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया।
मुख्य मांगे
1 छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाए।
2 विश्वविद्यालयों मे प्रवेश परीक्षा व परिणाम की गड़बड़ियों को शीघ्र ठीक किया जाए।
3 प्रदेश के विद्यालय, महाविद्यालय ,विश्वविद्यालय की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ कर के शिक्षक व गैर शिक्षकों को की नियमित भर्ती की जाए।
4 कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की 112 हेक्टेयर जमीन वापस किया जाए और सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाया जाए।
5 प्रदेश में बढ़ते नशा माफिया के ऊपर सख्त कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को सुधारा जाए।
उन्होंने कहा कि अगर विद्यार्थियों के इन मुद्दों के ऊपर गौर नहीं किया जाता तो वह आने वाले समय में उग्र से उग्र आंदोलन करेंगे।
