हरियाणा में विधानसभा के चुनाव से कुछ माह पहले ही अब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल दी है. 21 दिन के लिए राम रहीम जेल से बाहर आएगा. मंगलवार को रामरहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकले गए है. गौरतलब है कि हरियाणा में भी राम रहीम को पेरोल या फरलो देने को लेकर एक याचिका दाखिल हुई थी और कोर्ट ने सरकार को इस पर फैसला लेने के लिए कहा था.
दरअसल, हाईकोर्ट से याचिका का निपटारा होने के बाद अब राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है. मंगलवार सुबह राम रहीम जेल से बाहर आया है. बताया जा रहा है कि सुनारिया जेल से बाहर निकलने के बाद राम रहीम का काफिला बरनावा आश्रम के निकला है. अहम बात है कि पहली बार राम-रहीम रक्षाबंधन पर जेल से बाहर रहेगा.
राम रहीम को पेरोल और फरलो देने पर अक्सर विवाद होता रहता है और सरकार पर आरोप लगते रहते हैं कि सियासी लाभ लेने के लिए सरकार राम रहीम को पेरोल देती है. इस पर, हाईकोर्ट तक राम-रहीम की फरलो का मामला गया था. लेकिन कोर्ट ने हरियाणा सरकार को पेरोल-फरलो देने का अधिकार दिया था और अब राम-रहीम जेल से बाहर आ गया है.
