हमीरपुर : शहीद जवान अरविन्द को अंतिम श्रद्धांजलि, नम हुई सबकी आंखे

हमीरपुर : शहीद जवान अरविन्द को अंतिम श्रद्धांजलि, नम हुई सबकी आंखे

Hamirpur: Last tribute to martyred soldier Arvind, everyone’s eyes became moist

जम्मू कश्मीर में शहीद हुए हिमाचल के हमीरपुर जिला के लहद गांव के जवान अरविंद का सैन्य सम्मान के साथ रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके छोटें भाई परमजीत ने ही अरविंद की चिता को मुखाग्नि दी। पार्थिव देह घर पहुंचते ही चीखो पुकार से माहौल गमगीन हो गया। देह घर पर पहुंची तो मां और पत्नी रो रोकर बेसुध हो गई।

बता दें कि शुक्रवार को किश्तवाड डोडा में आतंकी मुठभेड़ के दौरान 27 वर्षीय अरविंद ने देख के लिए अपनी कुर्बानी दी । इस अंतिम यात्रा में हर किसी की इस समय आंखें नम थीं। गांव में पहुंचने से पहले सड़क से गांव तक युवाओं ने बाइक रैली निकालकर शहीद अरविंद सिंह को श्रद्धांजलि देकर नमन किया और भारत माता की जय के नारे लगाए।

इस मौके पर डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह, एएसपी राजेश कुमार, नादौन एसडीएम अपराजिता चंदेल के अलावा सैंकड़ों की तादाद में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *