सीएम ने पूछा, महाराष्ट्र में समोसे की राजनीति हो रही या विकास की

सीएम ने पूछा, महाराष्ट्र में समोसे की राजनीति हो रही या विकास की

Congress’ ideology has laid the foundation of developed India thinking: Sukhwinder Sukhu

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Thakur Sukhwinder singh sukhu) ने आज मुंबई में कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ने विकसित भारत सोच की आधारशिला रखी है। यह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी (Indra Gandhi ) और राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की सोच है, जिन्होंने देशहित में नीतियाँ बनाईं जिनके कारण आज भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। फिर मैंने पूछा कि यहां जो राजनीति हो रही है, वह समोसे पर है या विकास पर, महिलाओं के सम्मान पर ? सच हमेशा झूठ का सामना करता है, लेकिन अंत में जीत सच की ही होती है। महाराष्ट्र की तरह ही हिमाचल प्रदेश में भी राज्यसभा चुनाव के दौरान ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाया गया।”

श्री सुक्खू ने कहा कि जब से भाजपा का ऑपरेशन लोट्स हिमाचल प्रदेश में फेल हुआ है, तब से प्रदेश को बदनाम करने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ऑपरेशन लोट्स का युद्ध की तरह सामना किया।  इसीलिए हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध दुष्प्रचार किया जा रहा है और प्रधानमंत्री भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

कांग्रेस की विचारधारा ने रखी है विकसित भारत सोच की आधारशिला

सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार वर्ष 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और वर्ष 2032 तक देश के सबसे समृद्ध राज्य बनाने के प्रयास कर रही है। इसके लिए नीतिगत बदलाव किया जा रहा ताकि विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। पहली ही कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम लागू की, पहली कक्षा से सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई शुरू हो चुकी है। 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह पेंशन प्रदान की जा रही है

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहाँ पर 27 वर्ष तक अनाथ बच्चों की देखभाल का दायित्व राज्य सरकार कर रही है, जिसके लिए एक क़ानून बनाया गया है। इसके साथ ही विधवा एवं एकल महिलाओं के बच्चों की शिक्षा का खर्च भी राज्य सरकार उठा रही है। कांग्रेस सरकार ने गाय के दूध का रेट 32 से बढ़ाकर 45 रूपये और भैंस के दूध का रेट 47 से बढ़ाकर 55 रूपये किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा जो कहती है, वह करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *