आपदा के समय में प्रदेश सरकार के साथ खड़ी है भाजपा : बिंदल

भाजपा प्रदेश सरकार के साथ, केंद्र को भेज रहे हैं सारी जानकारी : बिंदल

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से हुए हादसों के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी रामपुर के समेज में हुऐ हादसे के मौके पर जाकर ताजा हालातो का जायज़ा लेंगे. इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहा इस संकट की घड़ी में भाजपा प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मुख्यमंत्री से फोन पर बात करते हुए उन्हें आश्वासन दिया है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने प्रदेश में बादल फटने से हुए नुकसान पर दुःख जताया. डॉ. बिंदल ने कहा कि बीते कल सुबह 8 बजे से ही भाजपा के नेता और कार्यकर्ता आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में लग गए हैं. उन्होंने कहा कि मण्डी जिला के पद्धर इलाके में बादल फटने की दुर्घटना के बाद भाजपा विधायक पूर्ण चंद ठाकुर तुरंत ही पैदल चलकर अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और लगातार वहीं पर रहते हुए राहत कार्यों में लगे हुए हैं. वहीं पूर्व मंत्री गोविन्द ठाकुर अपनी टीम के साथ मनाली से लेकर कुल्लू, भूंतर, मनिकर्ण और मलाणा तक पहुंचे।

इसके अलावा विधायक सुरेन्द्र शौरी, आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार और भाजपा नेता कौल नेगी भी मौके पर पहुंचे. डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा की वह खुद भी रामपुर के समेज के रवाना होंगे. डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा संकट की घड़ी में सरकार के साथ करने से कंधा मिलाकर खड़ी है इसका आश्वासन राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने भी मुख्यमंत्री को दिया है. उन्होंने कहा कि घटना स्थल से आ रही तमाम जानकारी पार्टी के स्तर पर भी केंद्र को प्रेषित की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *