अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी का अमेरिका में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। मेसी ने इंटर मियामी के लिए लीग कप के दूसरे मुकाबले में दो गोल कर टीम को जीत दिलाई। वहीँ इस जीत के साथ ही इंटर मियामी ने नॉकआउट राउंड में अपना स्थान पक्का कर लिया है। टीम अब राउंड-32 में पहुंच गई है। ग्रुप-जे में उसकी यह लगातार दूसरी जीत है। इंटर मियामी के दो मैच में छह अंक हो गए हैं। ग्रुप में क्रुज अजुल दूसरे और अटलांटा यूनाइटेड तीसरे स्थान पर है।
इंटर मियामी ने चार्लोट को 4-0 से हराकर लीग कप सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बता दे कि मेसी ने 86वें मिनट में गोल किया, जो उनके नए क्लब के साथ पांच मैचों में उनका आठवां गोल था और इंटर मियामी ने शुक्रवार रात लीग्स कप क्वार्टर फाइनल गेम में चार्लोट को 4-0 से हरा दिया।
जानकारी के अनुसार मेसी ने मियामी के साथ अपने सभी पांच मुकाबलों में स्कोर किया है। लियोनेल मेस्सी अर्जेंटीना के स्टार प्लेयर है , जो सात बार के बैलन डी’ओर विजेता है, पिछले साल अर्जेंटीना को विश्व कप का ताज मेस्सी ने पहनाया था, वहीँ अभी तक मियामी के साथ एक भी मैच अर्जेंटीना नहीं हारा है, टीम लीग कप में अब तक सभी पांच मैचों में विजेता रहे हैं, जो क्लबों से बना 47-टीम का आयोजन है। एमएलएस और मैक्सिको की शीर्ष लीग से जो अब अंतिम चार में सिमट गई है।
