चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सोमवार को भरवाईं पी डब्ल्यू रेस्ट हाउस में लोगों की जनसमस्याएं सुनने को लेकर एक छोटा सा कार्यक्रम रखा हुआ था। जिसमें विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। पी डब्ल्यू रेस्ट हाउस में काफी ज्यादा संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर विधायक के पास आए हुए थे।
विधायक बबलू ने लोगों की समस्याओं को सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया जबकि कई समस्याओं का निपटारा करने को लेकर संबधित विभागों के अधिकारियों को आदेश दिए। आपको बता दे कि विधायक के पास आई समस्याओं में ज्यादातर समस्याएं बिजली पानी से सम्बंधित थी।
